विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान संस्कृत परीक्षा का आयोजन


अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में पीपुल्स यूनिवर्सिटी में , भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ ने भारतीय ज्ञान संस्कृत परीक्षा आयोजित की l

जिसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज, एवं ला के विद्यार्थी शामिल हुए l

परीक्षा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और महापुरुषों के जीवन से जोड़ना रहा I  इसमें रामायण, महाभारत, वेदों का महत्व, पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए l इस प्रकार की पहल से छात्र-छात्राओं में राष्ट्र प्रेम, नैतिकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है l  यह परीक्षा गौरवशाली परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है l इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया l प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे l